मकान में आग से चार जनों की मौत

दिल्ली। गुरुग्राम में शुक्रवार देर रात एक मकान में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। शोर्ट सर्किट से मकान में हुई आगजनी की घटना में चार जने जिंदा जल गए। मृतक गारमेंट कम्पनी में टेलर का कार्य करते थ्रे। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे शोर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इससे चार लोग आग की चपेट में आ गए। इससे चारों की मौत हो गई। सभी गारमेंट कम्पनी में टेलरिंग का काम करते है। सभी मृतक मृलत बिहार के रहने वाले है। मृतकों की उम्र करीब 20 से 20 साल के बीच बताई है। इनकी पहचान नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल के रूप के हुई है।

READ MORE: पेड़ पर लटका मिला नायब तहसीलदार का शव