सोने की चमक से घर-घर बढ़ी दौलत, 2025 में भारतीय परिवारों की संपत्ति 117 लाख करोड़ बढ़ी

सोने की कीमत बढ़ने से भारतीय परिवारों की संपत्ति में उछाल
2025 में सोने की कीमतों ने भारतीय परिवारों की दौलत बढ़ाई

गोल्ड रैली ने रचा इतिहास, शेयर बाजार की सुस्ती में सोना बना निवेशकों का सबसे भरोसेमंद सहारा

साल 2025 भारतीय परिवारों के लिए संपत्ति के लिहाज से ऐतिहासिक साबित हुआ। सोने की कीमतों में तेज उछाल ने घर-घर की दौलत बढ़ा दी। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ईयरबुक 2026 के अनुसार, 2025 में भारतीय परिवारों की कुल संपत्ति में करीब 117 लाख करोड़ रुपये (लगभग 1.3 ट्रिलियन डॉलर) की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रिपोर्ट बताती है कि यह बीते 25 वर्षों में सबसे बड़ी संपत्ति वृद्धि है। 2025 में 15 दिसंबर तक सोना प्रति 10 ग्राम करीब 57,000 रुपये महंगा हुआ, जबकि 2024 में भी इसमें 14,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। लगातार दो साल की इस तेजी ने भारतीय घरों में जमा सोने की कीमत कई गुना बढ़ा दी।

सोने की कीमत बढ़ने से गोल्ड लोन की मांग भी तेजी से बढ़ी। शेयर बाजार की सुस्ती के दौर में निवेशकों के लिए सोना सबसे सुरक्षित विकल्प बनकर उभरा। निफ्टी का प्रदर्शन वैश्विक बाजारों के मुकाबले करीब 25% कमजोर रहा, जिससे सोने की अहमियत और बढ़ गई।

निवेशकों को सलाह देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा हालात में हाइब्रिड फंड, जिनमें इक्विटी, डेट और सोने का संतुलन होता है, नए निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Read More :- हिंडौन की होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं सहित पांच गिरफ्तार