
- बिना टिकट रेल यात्रा करने वालों से 45 लाख 67 हजार का जुर्माना वसूला
माल ढुलाई से kota Rail मंडल को साल 2020 में बंपर कमाई हुई है। कोटा मंडल ने साल 2020 के 9 महीने में 670 करोड़ 16 लाख की कमाई की है। जो साल 2019 के 9 महीनों की कमाई से 25 फीसदी ज्यादा है। साल 2019 के नो महीनों में कोटा मंडल ने 535 करोड़ 81 लाख रुपए जुटाए थे। इतना ही नही, अप्रैल से दिसंबर के बीच वैगनों के लदान में भी बहुत सफल रहा है। साल 2002 के 9 महीनों में कोटा मंडल ने 1 लाख 1 हजार 458 वैगनों का लदान किया है। जबकि साल 2019 के नौ महीनों में 81 हजार 572 वैगनों का लदान किया गया था।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि दिसंबर 2020 महीने की बात करें, तो दिसंबर महीने में ही माल ढुलाई से कोटा मंडल को 71 करोड़ 87 लाख की कमाई हुई है। जो पिछले दिसंबर 2019 के मुकाबले 37 फीसदी ज्यादा है। दिसंबर 2019 में 52 करोड़ 42 लाख रुपए जुटाए थे। दिसंबर 2020 के महीने में Kota Rail मंडल में 11,996 वैगनों का लदान किया है। जबकि दिसंबर 2019 में 8,836 वैगनों का लदान किया गया था।
रेलवे के जरिए माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड द्वारा माल लदान से जुड़े व्यापारियों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसके तहत इस बार कोटा मंडल को लाइमस्टोन, फर्टिलाइजर, सीमेंट, फूडग्रेंस, कंटेनर्स क्लिंकर्स और अन्य माल परिवहन से ये कमाई हुई है।
Read Also: NASA की चेतावनी, नए साल पर पृथ्वी की ओर आ रहे हैं बड़े ऐस्टरॉयड
बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ भी रेलवे के अभियान हिट रहा है। चेकिंग अभियान के तहत रेल प्रशासन ने एक माह में करीब 45 लाख 67 हजार का जुर्माना वसूला है। इस दौरान रेलवे ने बिना टिकट, सामान बुक किए बिना रेल में सफर करने वाले 7,390 मामले पकड़े।
Download Badhti Kalam App Now & Subscribe My Youtube Channel