
-श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ
गंगापुर सिटी। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ जिला गंगापुर सिटी द्वारा जरूरत मंद ब्राह्मण महिलाओं को सेंट ज्यूड स्कूल में कार्यक्रम के दौरान सिलाई मशीन वितरित की गई। संगठन की ओर से सहयोग का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व पूर्व सभापति संगीता बोहरा, जिला महामंत्री कमलेश जोशी, ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, संगठन के राजेश कुमार शर्मा अजय पाराशर, नितेश शर्मा, रीना शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, रॉकी शर्मा, पूजा शर्मा, अनुसूया शर्मा, स्कूल के स्टाफ सदस्य निशा शर्मा, दिव्या शर्मा और सुलेखा शर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि दीपावली के अवसर पर जरूरत महिलाओं के परिवार को मिठाई एवं पोशाक वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग की अपील की है।