
गंगापुर सिटी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं के द्वारा करवा चौथ मनाई जाएगी। इस बार 20 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है और पूजा करती है। चांद को अध्र्य देने के बाद महिलाएं उपवास खोलती है।
इससे पहले वे भगवान शिव, पार्वती, गणेशजी और कार्तिकेय की पूजा करती हैं। साथ ही चंद्रमा को अध्र्य देती है। पुरातन मान्यता है कि चंद्रमा को अध्र्य देने से पति की आयु दीर्घायु होती है। इस अवसर पर पूजा के लिए विशेष थाली सजाई जाती है। जानकारों के अनुसार पूजा के लिए विशेष महत्व की सामग्री थाली में जरूर रखनी चाहिए। इनमें फूल, बेलपत्र, रोली कुमकुम, चंदन, अक्षत, सिंदूर, दूध व जल का लोटा, श्रृंगार सामग्री, फल, मिट्टी या आटे का दीया, छलनी, नारियल, मिट्टी का करवा आदि सामग्री पूजा की थाली में रखनी चाहिए। इन सामग्रियों से पूजा करने पर वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है