अग्रवाल महिला मंडल मिर्जापुर स्थापना दिवस: प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला मंडल मिर्जापुर के आठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। संगठन अध्यक्ष सुनीता आर्य की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिताओं में संभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अग्रसेनजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में हिमानी अग्रवाल प्रथम व कीर्ति अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में लीलादेवी को प्रथम व प्रीति अग्रवाल को दूसरा स्थान मिला। चम्मच दौड़ में ज्योति प्रथम स्थान पर रही। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अध्यक्ष सुनीता आर्य ने केक काटा तथा संगठन की पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया। पदाधिकारियों ने दुपट्टा पहना कर नए सदस्यों का स्वागत किया। संचालन ज्योति अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मीना बंसल, उषा मित्तल, दुर्गेश सिंहल, पुष्पा देवी, सीता देवी, लक्ष्मी गोयनका, सीता सिंहल, अमानिका सिंहल, कविता, मीनू अग्रवाल, नीलम देवी, मंजू, रिंकी, अंजू मित्तल, उर्मिला देवी, मंजू देवी, मधु पंसारी, दुलारी, निशा आदि महिलाएं मौजूद थी।

READ MORE: पौधरोपण सभी का दायित्व, भाविप सुभाष का संस्कृति सप्ताह

डांडिया महोत्सव 7 को
अध्यक्ष सुनीता आर्य ने बताया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर को अग्रवाल समाज मिर्जापुर द्वारा अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में डांडिया महोत्सव एवं सहभोज का कार्यक्रम रखा गया है। महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही है। व सहभोज के लिए मिर्जापुर परिक्षेत्र में निशुल्क कूपन वितरण शुरू हो चुके हैं।