पौधरोपण सभी का दायित्व, भाविप सुभाष का संस्कृति सप्ताह

गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा सुभाष की ओर से संचालित संस्कृति सप्ताह के तहत शहर को हराभरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए रविवार को पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता ने मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि वार्ड 43 पार्षद विकास ठेकला, मुखराज गुर्जर व परिषद सदस्यों ने पौधरोपण किया। मीडिया प्रभारी बालकृष्ण गर्ग ने बताया कि रेलवे फाटक सालोदा से दूध की डेयरी तक डिवाइडर के मध्य 210 पौधे रोपे गए।

READ MORE: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका का निधन, 77 की उम्र में घनश्याम नायक ने ली आखिरी सांस

इस मौके पर मुख्य अतिथि शिवरतन गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण केबल वन विभाग का कार्य नहीं है। यह सभी का दायित्व है। पौधों के पालन-पोषण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित होता है। पार्षद विकास ठेकला व मुखराज गुर्जर ने कहा कि पौधों की निरंतर देखभाल की जाएगी। शाखा अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने आभार जताते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने में पौधरोपण आवश्यक है। बालकृष्ण गर्ग ने बताया कि 4 अक्टूबर को संस्कृति सप्ताह के तहत सालोदा क्षेत्र में गौवंश के सिंगों पर रेडियम लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी महेशचंद गुप्ता सर्वेयर, उपाध्यक्ष मदनमोहन गौतम, सचिव विजयसिंह मीना, संरक्षक सुनील शर्मा, दिनेश मालधनी, सचिन शर्मा, अमित जैन, मदनमोहन गुप्ता आदि सदस्य मौजूद थे।

READ MORE: विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर रहे राजस्व कार्मिक

पहले दिन पार्क में किया श्रमदान
भारत विकास परिषद शाखा सुभाष की ओर से 2 अक्टूबर को संस्कृति सप्ताह का आगाज किया गया। मीडिया प्रभारी बालकृष्ण गर्ग ने बताया कि इस मौके पर नसिया कॉलोनी स्थित भगत सिंह पार्क में श्रमदान किया गया। अवांछित पौधों को हटा कर ट्रेक पर सफाई कार्य किया। अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने पौधों का महत्व बातते हुए कहा कि पौधे हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं। पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि पार्क में बच्चों से लेकर बुर्जुग तक भ्रमण के लिए आते हैं। कॉलोनी के नागरिकों ने परिषद के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मदनमोहन गौतम, सचिव विजयसिंह मीना, कोषाध्यक्ष अभिषेक रावत, अशोक शर्मा, दिनेश मालधनी, सचिन शर्मा, जितेन्द्र जैमिनी, कृष्ण कुमार मंगल सहित कॉलोनीवासी धनेश शर्मा, संजय अरोडा, मोनू, रामकिशन, विशाल, हरिद्वारी आदि मौजूद थे।