देश के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा गौ संवर्धन- शुक्ला

गंगापुर सिटी। श्री गोपाल गौशाला समिति के तत्वावधान में गोपाष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से दशहरा मैदान गोशाला पर मनाया गया।
श्री गोपाल गौशाला समिति के महामंत्री विजय गोयल ने बताया कि सभी गौशाला से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ शहर के गौ भक्तों द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया। सुबह हवन कर शहर की खुशहाली के लिए कामना की गई। उसके पश्चात गौशाला में गो पूजन करके शहर में गौमाता के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं ने गौ माता का पूजन किया एवं दुकानदारों ने गौशाला को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। शोभायात्रा के पश्चात दशहरा मैदान गोशाला में गौभक्त अधिवेशन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील शुक्ला, विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज जैन वर्धमान हॉस्पिटल, गजानंद गुप्ता पूर्व बैंक मैनेजर, वैद्य सुरेश शर्मा के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद अग्रवाल एडवोकेट ने की। अतिथियों ने गौमाता गोपाल के चित्रपट पर तिलक लगाकर कर दीप प्रज्ज्वलन किया।
मुख्य अतिथि शुक्ला ने कहा कि सबसे पहले भारतवर्ष के अंदर पूर्ण गौवंश हत्या पर रोक लगनी चाहिए। सरकारों द्वारा गौ माता के पंचगव्य का उपयोग कृषि, दवाइयां एवं निर्माण में उपयोग उपभोग करना चाहिए, जिससे देश में आर्थिक विकास हो, लोगों को रोजगार मिले, तब जाकर सच्चे अर्थों में गौसंवर्धन का लक्ष्य साकार होगा।

READ MORE: सवाईमाधोपुर जिले की महत्वपूर्ण खबरें 11.11.2021

विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज जैन ने कहा कि गौशाला से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथ गौ सेवा के लिए 10 सदस्यों को गौशाला से जोडना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों में गौ सेवा का भाव पैदा हो और अधिक से अधिक लोग गौ सेवा कर सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अरविंद अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि लगभग में 18 बरसों से गौशाला से जुड़ा हुआ हूं। आज मैं गौ माता की कृपा से स्वयं सेवा कर रहा हूं। और लोगों को प्रेरित कर रहा हूं। कार्यक्रम को गजानंद गुप्ता पूर्व बैंक मैनेजर, वैद्य सुरेशचंद शर्मा, कल्पना शुक्ला, कवि गोपीनाथ चर्चित आदि लोगों ने संबोधित किया।
संचालन कृपाशंकर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर गौशाला को दान देने वाले शहर के विभिन्न दानदाताओं, अतिथियों, मंडलों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर एवं तस्वीर भेंट करके किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर कई उपस्थित लोगों ने गौ सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश साबुन वाले, उपाध्यक्ष उत्तम सिन्धी, पंचगव्य प्रभारी कृपाशंकर उपाध्याय, व्यवस्थापक भूपेंद्र भूषण कटारा, प्रमोद मोदी, हिमांशु कौशिक, अंकित गोयल, रामगोपाल गुप्ता, घनश्याम रावत, ओम प्रकाश गुप्ता पूर्व मैनेजर, सुरेश चंद गुप्ता पूर्व सेकेट्री, गोपाल लाल गुप्ता, दीपक शर्मा, मोहनी शर्मा, रामगोपाल शर्मा एसडीआई, मदनमोहन आर्य, डॉ. सीताराम गुप्ता, प्रशांत कुमार सुराणा, पवन गुप्ता, ब्रह्मा बंसल, गोविंद नारायण शर्मा, श्री श्याम सखा मित्र मंडल, दैनिक गो सेवा मित्र मंडल आदि के पदाधिकारी सहित गोभक्त उपस्थित रहे।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए देखें…WEBSITE LINK: http://badhtikalam.com/