मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ करें संघर्ष-गालव

गंगापुरसिटी। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर संचालित रेलकर्मी जागरुकता अभियान रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। सुबह स्वर्ण मंदिर मेल के आने पर यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन महिला राष्ट्रीय सचिव चंपा वर्मा ने यूनियन पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं के निदान कराने के लिए प्राथमिकता से कार्य करना होगा। केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी तो है ही लेकिन यह रेल उद्योग को तबाह करने वाली भी है। मोद्रीकरण के कारण उद्योग बर्बाद हो जाएगा। हमें इस उद्योग को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। यूनियन के दोनों पदाधिकारी ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए पटना जा रहे थे। इससे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन एवं मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर गालव व चंपा वर्मा का माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही यूनियन व मजदूर एकता से जुड़े नारे भी लगाए। इस मौके पर यूनियन पदाधिकारी सुधींद्र मिल्की, हरिप्रसाद मीणा, शशि शर्मा, शरीफ मोहम्मद, राजेश चाहर, तरुण यादव, हरिमोहन मीणा, हरिमोहन गुर्जर, इमरान खान, ललिता धाकड,़ राकेश मीणा, शांतिलाल, रामनारायण, आर. पी. मंगल, ऋषि पाल सिंह, मनोज कुमार, आदिल खान, नदीम मोहम्मद, इमरान खान, अजय गुर्जर, अशोक गुप्ता आदि रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

READ MORE: नृत्य के साथ खनके डांडिया, लोकगीतों की रही धूम, लॉयन्स क्लब गरिमा का डांडिया महोत्सव

एकजुटता से संघर्ष का आह्वान
वहीं रेलकर्मी जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ ए केबिन के पास उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जैन व अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।