दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप का जल सेवा अभियान: जल सेवक सम्मान समारोह 7 को

गंगापुर सिटी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी की ओर से विगत ढ़ाई माह से रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए भीषण गर्मी के मौसम में चलाई जा रही नि:शुल्क जलसेवा के अंतिम दौर में 7 जुलाई को करौली रोड स्थित वृंदावन रिसोर्ट में जल सेवा में सहयोग करने वाले जल सेवकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

जलसेवा के संयोजक नरेंद्र जैन नृपत्या एवं ग्रुप के अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद् सभापति शिवरतन अग्रवाल, रिया हॉस्पिटल निदेशक डॉ. महेंद्र मीणा, गहलोत ट्रैक्टर्स निदेशक सी. एल. सैनी, सहायक मंडल इंजीनियर रेलवे अनिल जैन, समाजसेवी ओमप्रकाश धर्मकांटा एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन के रीजन उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जलसेवा में अपनी बहुमूल्य सेवाएं देने वाले जल सेवकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जल सेवा में अतिथि के तौर पर आए सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का भी सम्मान दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गत 12 वर्षों से दिगम्बर जैन सोशल को गंगापुर सिटी द्वारा रेलवे स्टेशन पर गर्मी के मौसम में नि:शुल्क जलसेवा का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष जलसेवा ने वृहद रूप ले लिया है। शहर के कई सामाजिक संगठन एवं समाजसेविओं ने भी जल सेवा में सक्रिय सहयोग किया है। ग्रुप के महामंत्री डॉ. मनोज जैन ने बताया कि जल सेवा में श्याम सखा मित्र मंडल, लॉयंस क्लब गरिमा, श्री श्वेतांबर जैन नवयुग मंडल, श्री श्वेतांबर जैन समाज, मानव सेवा संस्थान, अपना घर सेवा समिति, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आदि संस्थाओं सहित दर्जनों समाजसेवियों ने भी आकर सहयोग किया एवं जल सेवकों का मनोबल बढ़ाया है।