घर से करें सेवा की शुरूआत: अपना घर सेवा समिति पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह

गंगापुरसिटी। अपना घर सेवा समिति गंगापुरसिटी की पुरुष व महिला इकाई का दायित्व ग्रहण समारोह 23 सितम्बर शाम को विजय पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल थे। अध्यक्षता अपना घर संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. पी. सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक विनोद कुमार खंडेलवाल व श्रीमती कुसुम अग्रवाल उपस्थित थे। सचिव शिवनारायण गुप्ता ने बताया कि अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। समिति अध्यक्ष डॉ. एन. आर. मीणा ने स्वागत भाषण दिया। सचिव रमेश चंद पट्टी वालों ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सत्र 2021-22 के लिए पुरुष इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेशचंद गुप्ता पट्टी वाले, सचिव शिवनारायण गुप्ता, वित्त सचिव कमलेश भारद्वाज एवं महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता मौर्य, सचिव श्रीमती कविता राजौरा एवं वित्त सचिव श्रीमती रजनी शर्मा को अपना घर संस्था के संस्थापक डॉक्टर बी. एम. भारद्वाज ने शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद दोनों इकाइयों की नवीन कार्यकारिणी की दोनों इकाइयों के अध्यक्षों द्वारा घोषणा की गई, जिन्हें कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलवाई गई। इसके बाद दोनों इकाइयों के सचिवों द्वारा दोनों इकाइयों के 78 नवीन सदस्यों की घोषणा की गई। इन्हें विशिष्ट अतिथियों द्वारा शपथ दिलवाई गई।

READ MORE: हेल्थ चेकअप व डायबिटीज जांच: LIONS CLUB GARIMA द्वारा 25 सितम्बर को लगेगा शिविर

इस मौके पर डॉ. भारद्वाज ने कहा कि पूरे देश में 47आश्रम संचालित है, जिनमें करीब 7500 प्रभुजी सेवाऐं ले रहे हैं। जहां भवन मिल जाता है, वही आश्रम स्थापित कर सेवा प्रारम्भ कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि सेवा के लिए संसाधन एकत्रित करने की आवश्यकता नहीं होती है, सेवा अपने हृदय से की जाती है। पूर्व से विचार कर की गई सेवा, सेवा नहीं होकर श्रेष्ठ कार्य होता है। उन्होंने कहा कि आपको सेवा की शुरुआत अपना घर आश्रम भरतपुर से नहीं बल्कि अपने स्वयं के घर से करनी चाहिए। अपने माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी आदि के प्रति हृदय में सेवा का भाव रखकर उनसे व्यवहार करना चाहिए। जब आपके हृदय में सेवा का भाव रहेगा, तभी आप सेवा कर सकेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपको एक बार अपना घर आश्रम की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। अपना घर भरतपुर में 11000 प्रभुजी के रहने की सुविधा के लिए एक अति विशिष्ट आश्रम निर्माणाधीन है, जहांं प्रभुजी की आवश्यकतानुसार पृथक-पृथक व्यवस्था रहेगी।

READ MORE: भाजपा जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन 28 को: बढ़ते अपराध और जनसमस्याओं के विरोध में सड़क पर उतरेंगे भाजपाई

मुख्य अतिथि सभापति एवं स्वामीजी तेज बिहारी दास ने भी सेवा कार्य करने का संदेश दिया एवं अपना घर आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की हृदय से सराहना की। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक सेवा संगठनों के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर दानदाताओं द्वारा दान देकर आश्रम पर सेवाऐं ले रहे प्रभूजी की व्यवस्थाओं के लिये सहयोग प्रदान किया गया। अंत में अशोक बंसल द्वारा अपनी सहयोगी टीम के साथ सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अपना घर सेवा समिति की पुरुष व महिला इकाई के सदस्य परिवार एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन धर्मेंद्र मित्तल एवं विश्वबंधु आर्य द्वारा किया गया।