सत्य और अहिंसा के साथ देश सेवा का दिया संदेश, बापू व शास्त्रीजी की जयन्ती मनाई

गंगापुरसिटी। क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पंचायत समिति परिसर स्थित गांधी पार्क में विधायक रामकेश मीना सहित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर बापू व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया। इस मौके पर विधायक रामकेश मीना ने कहा कि बापू ने सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चल कर देश को अंग्रजो से आजादी दिलाई। सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के भरोसे देश की सेवा में आगे रहने का संदेश दिया। साथ ही छूआछूत, जातिवाद व भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया।
इसी प्रकार शास्त्रीजी ने भी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बापू के जीवन दर्शन के बारे में बताया। साथ ही नागरिकों से बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आग्रह किया। काजल जादौ ने रामधुनी की प्रस्तुति देकर बापू को श्रद्धांजलि प्रदान की। संचालन ब्लॉक कांगे्रस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। इस दौरान एडीएम नवरत्न कोली, मनोनीत पार्षद विकेश खंडेलवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, अब्दुल बहाव, पवन मीना, कैलाश मीना आदि मौजूद थे।

READ MORE: डांडिया महोत्सव में छाया उल्लास, प्राइस भी दिए गए

भाजपाइयों ने किया याद
इसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गई। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर व सभापति शिवरतन अग्रवाल सहित कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति पार्क में बापूजी व नसिया कॉलोनी स्थित पार्क में शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि बापू ने देश की आजादी के आंदोलन कों सत्य और अहिंसा के साथ आगे बढ़ाया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित, शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, गोपाल धामोनिया, प्रवक्ता धनेश शर्मा, गोपाल गर्ग, घासी गुर्जर आदि मौजूद थे।

READ MORE: अपना घर सेवा समिति: वृद्धजनों का किया सम्मान


देश को दी नई दिशा
अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। रामधुनी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ बीएस गुर्जर ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी दो ऐसी महान विभूतियां हैं जिन्होंने भारत देश को नई दिशा प्रदान की। श्रेष्ठ व्यक्तित्व के लिए सत्य-अहिंसा और सदाचार के मार्ग पर चलकर जीवन के सिद्धांतों का अनुपालन करना होगा। गांधी जी एवं शास्त्री जी ने शाश्वत जीवन मूल्य की श्रेष्ठता को अपनाया है उसी प्रकार हमें भी जीवन मूल्य एवं मानव मूल्यों को अपनाना होगा तभी हम गांधी जी हम शास्त्री जी जैसा बन सकते हैं। व्याख्याता मुनेश मीणा ने कहा कि मनुष्य में अपने अंदर अहंकार से दूर रहने का भाव होना चाहिए एवं सादगी को अपनाना चाहिए। व्याख्याता त्रिलोक अग्रवाल ने कहा कि सामने बदलाव देखने के लिए पहले स्वयं में बदलाव लाना होगा। इसके बाद छात्राओं द्वारा गांधीजी एवं शास्त्रीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर व्याख्याता गोपाल लाल वैरवा, मुनेश मीणा, सचिन अग्रवाल, ,केशव पाराशर, माइकल फ्रांसिस, मधु गुप्ता, अनुराधा शर्मा, संजय चौबे उपस्थित थे।