महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा बरत रही सतकर्ता

मुम्बई। भाजपा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को लेकर सतर्कता से काम कर रही है। हरियाणा और मध्यप्रदेश में पार्टी को मिली जीत के बाद सत्ता विरोधी लहर के नाम पर महाराष्ट्र में कम ही टिकट काटे गए है। अभी तक भाजपा की ओर से पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहली सूची में 3 विधायकों के टिकटों पर कैंची चली है। हालांकि गत चुनाव में पराजित सीटों पर ही नए उम्मीदवारों को अवसर प्रदान किया गया है, जबकि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि जल्दी ही जारी होने वाली दूसरी सूची में कई वर्तमान विधायकों को रिपिट किया जा सकता है। प्रत्याशी घोषणा के मामले में भाजपा ने महाविकास अघाडी से पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हरियाणा में भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का असर नहीं दिखने से पार्टी का अनुमान है कि महाराष्ट्र में भी भाजपा हरियाणा की तर्ज पर जीत की राह बढ़ेगी।

READ MORE: मौसम बदल रहा मिजाज