
-करौली में सिटी पार्क की घटना
करौली। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टरेट के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला। मार्निंग वॉक पर आने वाले लोगों ने शव को पेड़ से लटका देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली ने शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक की पहचान भरतपुर जिले के बाई गांव निवासी राजेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई। मृतक राजेन्द्र करौली में नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त था। गत सप्ताह ही उसका धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सूसाइड का मामला मान रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।