
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का शुक्रवार को 15 वां सत्र प्रारंभ हुआ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का भी चुना गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। वहीं जिंद से विधायक कृष्ण मिड्डा को डिप्टी स्पीकर चुना गया है। हरविन्दर घरौंडा से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए है। राजनीतक क्षेत्र में हरविन्दर के अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। इसका कारण उनका रोड बिरादरी से होना बताया जाता है, क्योकि रोड बिरादरी को मंत्री मंडल में कोई स्थान नहीं मिल सका था। वहीं डिपटी स्पीकर के लिए जींद के विधायक डा. कृष्ण लाल मिड्ढा को चुना गया है। मिड्डा मनोहरलाल के करीबी बताए जाते हैं।